छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का जताया आभार

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। गत मार्च में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए अपने मद से रूपए 10.00 लाख रूपए की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्य आज उनके निज निवास पहुंच कर अभिनंदन किया और अधिवेशन का फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
         मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ,जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राजकुमार पटेल राकेश साहू, रविंदर, दीपक , कृष्णा निर्मलकर, विजय देवांगन , बजरंग यादव, दिलबाग, रंजीत पटेल, फिरत यादव ,हर्ष नेताम ,पप्पू ,श्याम, लकी,निखिल ,अर्जुन , ओमकार ,चंद्र दादू पटेल, कुनाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम, असलम, नरेश कंवर, रवि, मुकेश कुमार, अमन, राहुल देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी का अभिवादन किया और आगे भी सबसे गरीब वर्ग में आने वाले अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!