इन मामलों का हुआ खुलासा:
आरएससीआईटी प्रमाण पत्र में गड़बड़ी: गृह रक्षा नवीन नामांकन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में फलोदी के जैतसर निवासी खेमाराम (पुत्र मोतीराम) द्वारा प्रस्तुत आरएससीआईटी (RSCIT) प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जांच में सामने आया कि जारीकर्ता एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रमाण पत्र पर अंकित लर्नर कोड किसी अन्य अभ्यर्थी से संबंधित था।आईटीआई (फीटर) अंकतालिका फर्जी: जोधपुर के बावड़ी (सेवकी कला) स्थित सवां गांव निवासी रामपाल (पुत्र लादूराम) द्वारा प्रस्तुत आईटीआई (फीटर) की अंकतालिका का जब ऑनलाइन सत्यापन किया गया, तो उस पर अंकित रोल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से आईटीआई उत्तीर्ण होना पाया गया।गृह रक्षा महानिरीक्षक के निर्देश पर दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी गई थी, जिसके आधार पर अब रातानाडा थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कैलाश चंद्र द्वारा की जा रही है।




