यूथ कॉन्क्लेव में संकल्प गौतम मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुर | दैनिक अख़बार आज की जनधारा के 36 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के प्रतिष्ठित होटल बेबीलोन कैपिटल में 27 सितंबर को “नेक्स्ट” यूथ कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एक्टर पियूष मिश्रा, एक्टर भगवान तिवारी, संपादक सुभाष मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम में युवा संकल्प गौतम जो आरंभ से मेघावी छात्र रहे डीपीएस राजनादगांव के 12 वीं कॉमर्स टॉपर, स्पॉट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री राजेश्वर राव से बास्केटबॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्यस्तरीय एवं राष्ट्र स्तर में मैडल प्राप्त किया वही आज संकल्प यंग एंटरप्रेन्योर है। जीटीएम एक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर होने के साथ सोलर की कंपनी का प्रदेश स्तर पर सफल संचालन कर रहे है , ज्ञात हो कि संकल्प गौतम प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम के सुपुत्र है । कार्यक्रम में प्रदेश के चुनिंदा युवाओं का सम्मान उनके अलग अलग क्षेत्रों में उन्नलेखनीय कार्यों के लिए भी किया गया।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!