सेवा संकल्प अभियान के तहत योजनाओं से लाभान्वित अहिल्या ने साझा की अपनी कहानी
कोण्डागांव।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की कहानियां सामने आ रही हैं। ग्राम सल्फीपदर, लंजोड़ा पंचायत निवासी अहिल्या नेताम के परिवार के लिए भी शासकीय योजनाएं मुश्किल समय में मददगार बनीं। अहिल्या नेताम को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के अंतर्गत 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि बच्चे के ऑपरेशन की जरूरत के समय योजना से मिली राशि का उपयोग उपचार में किया गया। उनके अनुसार, यह आर्थिक सहायता कठिन समय में परिवार के लिए बड़ी राहत बनी। अहिल्या को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार रुपये की सहायता भी मिल रही है। वह बताती हैं कि इस राशि का उपयोग बच्चों की जरूरतों, घरेलू सामान, सब्जी और अन्य रोजमर्रा के खर्चों में किया जाता है। इससे परिवार के छोटे-मोटे खर्चों को संभालने में मदद मिलती है। अहिल्या ने शासन की योजनाओं से मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे के इलाज के समय मिली आर्थिक मदद उनके बहुत काम आई। वहीं हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से घर की जरूरतें पूरी करने में सहारा मिल रहा है।