कोरबा। जहां एक ओर प्रशानिक अमला जगह-जगह अवैध रेंत उत्खन्न पर नकेल कस रही है वहीं दुसरी तरफ गांव में खुलेंआम अवैध रेंत उत्खन्न का पविहन की जा रही है। आपको बता दे कि प्रशासन द्वारा कुछ महिनों से रेंत की रायल्टी पुर्णतः बंद होने के बावजूद भी कोरबा पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटबितला में नदी से टैªक्टर द्वारा अवैध रेंत उत्खन्न का परिवहन किया जा रहा है। जहां इस ओर ग्राम पंचायत कटबितला की जनप्रतिनिधी भी मौन है।
जब इस संबंध में पत्रकारों ने सरपंच पति से जानकारी लेने पहुंचें तो सरपंच पति ने बताया कि खनिज विभाग को कई बार जानकारी दी गई मगर विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सरपंच पति से पत्रकारों ने जब विभाग को फोन लगाकर जानकारी देने की बात कही गई तो सरपंच पति ने खनिज विभाग से बात करने में आनाकानी जाहिर की। उपस्थित पत्रकारों ने ही कोरबा खनिज विभाग को अवैध रेंत परिवहन की जानकारी दी। कटबितला में रेंत उत्खन्न में जितनी भी टेªक्टर चल रही है सभी में नंबर प्लेट है ही नहीं, वहीं दुसरी तरफ नाबालिग बच्चें ही टेªक्टर को चलाते दिखें। सोचनीय पहलू यह है कि जिस कदर कटबितला में धड़ल्लें से अवैध रेंत उत्खन्न की जा रही इससें साफ जाहिर होता है कि खनिज विभाग व ग्राम पंचायत की सांठगांठ है।




