वारदात के वक्त उनकी बेटी भी दुकान में मौजूद थी।
पुलिस ने बताया कि हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और उसकी पहचान एक अश्वेत व्यक्ति के तौर पर बताई गई है। सुरेश मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से 3 दिन पहले ही उन्होंने इस दुकान की कमान संभाली थी। इस घटना ने गुजराती कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मई, 2025 में टेनेसी में 30 वर्षीय परेश पटेल की लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। जून में नॉरफोक में गुजराती महिला मेघना पटेल की उनकी दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।