सुबह 9 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवरों ने रविवार सुबह करीब 9 बजे हृ॥-30 पर वाहनों को खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ड्राइवरों ने संबंधित अधिकारी से माफी मांगने के साथ ही कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग रखी। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। इस दौरान काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा।
ज्ञापन सौंपकर दोपहर में खत्म किया चक्काजाम
ट्रक ड्राइवरों और हेल्परों ने कहा कि वे अपने साथ हुई कथित ज्यादती के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों की समझाइश और बातचीत के बाद ड्राइवरों ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद करीब दोपहर 12 बजे चक्काजाम समाप्त किया गया और हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ। फिलहाल ट्रक ड्राइवरों द्वारा लगाए गए आरोपों को पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।