लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Picture of Samarthy News

Samarthy News

शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन
कोरबा। शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं के उपचार के लिए निर्मित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) के विस्तारित भवन का उद्घाटन कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश वर्मा, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात डीन डॉ. सहारे ने नवनिर्मित एनआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर सुविधाओं तथा नवजात शिशुओं के उपचार एवं देखभाल के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर डीन डॉ. के.के. सहारे ने कहा कि एनआईसीयू के विस्तार से क्षेत्र के नवजात शिशुओं, विशेषकर समय से पूर्व जन्म लेने वाले एवं कम वजन वाले बच्चों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पहले एनआईसीयू में सीमित बेड क्षमता होने के कारण गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं को उपचार के लिए अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता था। अब विस्तारित सुविधा उपलब्ध होने से ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि एनआईसीयू का विस्तार शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कोरबा सहित आसपास के जिलों के नवजात मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी और गंभीर मामलों में समय पर उपचार मिलने से स्वास्थ्य परिणामों में भी सुधार आएगा। उपस्थित चिकित्सकों ने भी एनआईसीयू में बढ़ाई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों एवं पर्याप्त बेड क्षमता के विस्तार से गंभीर नवजात शिशुओं के उपचार में काफी मदद मिलेगी। इससे नवजात शिशुओं को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही नवजात मृत्यु दर को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!