आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है—
फडतर अनिकेत अशोक (भा.प्र.से. 2020) — वर्तमान में सहायक कलेक्टर, जशपुर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर बनाया गया है।
अरविंद कुमार टी. (भा.प्र.से. 2024) — सहायक कलेक्टर, बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा।
अक्षय दौरी (भा.प्र.से. 2024) — सहायक कलेक्टर, रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
क्षितिज गुरभेले (भा.प्र.से. 2024) — सहायक कलेक्टर, कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़।
विपिन दुबे (भा.प्र.से. 2024) — सहायक कलेक्टर, बस्तर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी आदेश में इन पदस्थापनाओं का उल्लेख किया गया है। आदेश राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार जारी किया गया है।