जानकारी के अनुसार, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत पर माइनिंग विभाग की टीम छुराकछार पहुंची थी। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने माइनिंग इंस्पेक्टर को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। स्थिति बिगडऩे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद माइनिंग विभाग की टीम मौके से रवाना हो गई। फिलहाल कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामे के कारणों को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।