उषा साहू आईटी सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू द्वारा जारी द्वितीय कार्यकारिणी सूची में श्रीमती उषा साहू को प्रदेश संगठन सचिव की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर श्रीमती उषा साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू सहित जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजहित, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल माध्यमों से समाज की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के युवाओं को जोड़ने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने तथा डिजिटल सशक्तीकरण के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में साहू समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!