कुछ देर बाद उसी स्थान से दोबारा तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत मिलने पर पुलिस फिर मौके पर पहुंची। इस दौरान मौजूद युवक-युवतियों ने पुलिस की समझाइश का विरोध करते हुए कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी की, अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।
      मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2), 121, 121(1), 191 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रताप तांडी (33), हरीश तांडी (30), दीपक दास (26), विपुल जोशी (30), हर्षा महानंद (25), दिव्या सोनी (27) और उपासना सोनी (28) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक शांति भंग करना, देर रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना, शराब के नशे में उत्पात मचाना तथा पुलिस या अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर दंडनीय अपराध है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ Óजीरो टॉलरेंसÓ की नीति के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।