जांजगीर-चांपा। जिले के नैला रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक द्वारा चलती ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल अग्रवाल, निवासी जांजगीर, के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Author: Samarthy News
Post Views: 393




