पुलिस के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के निर्देशन तथा डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के 2आईसी प्रभारी सेनानी सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
21 जुलाई 2026 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम ब्रेहबेड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान टीम को एक प्रेशर कुकर आई.ई.डी. बरामद हुआ। बरामद आई.ई.डी. को बी.डी.एस टीम ने मौके पर ही डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।
अभियान में बीएसएफ 94वीं वाहिनी बांदे के एसी सतेन्दर मोहन, उप निरीक्षक कुलवंत सिंह और बीएसएफ बी.डी.एस टीम कमांडर उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा सहित सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।
कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।