कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चैकी क्षेत्रों में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कतरला पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर करतला के ग्राम बडमार जंगल में जुए के फड पर रेड कार्रवाई की गई। जिसमें 6 जुआडियों के आलावा नगदी रकम 5350 रूपये, 52 पत्ती तास, तिरपाल, 6 मोबाईल फोन, 10 मोटर सायकल जप्त कर छ.ग. जुआ प्रति0 अधि0 धारा 03 के तीत कार्रवाई की गई।
जुआडियों का नाम पता –
01. कृष्णाराय पिता स्व0 कैलाश चंद राय उम्र 35 वर्ष, पता ग्राम करतला,
02. सर्वजीत राय पिता रेवा शंकर राय उम्र 43 वर्ष, पता ग्राम करतला,
03. विजय शर्मा पिता कायस्त वर्मा उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
04. संतोष गबेल पिता घनश्याम लाल गबेल उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम करतला,
05. बसंत खूंटे पिता स्व. रामानंद खूंटे उम्र 32 वर्ष, पता ग्राम करतला,
06. कृष्णा दास पिता मुंशीदास उम्र 50 वर्ष, पता ग्राम करतला,




