कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम आने वाले दिनों में बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।
बीते 24 घंटों में कई इलाकों में हुई बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात दर्ज किया गया। साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।
अगले पांच दिन सक्रिय रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 21 जून से 26 जून तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
23 जून से मॉनसून को मिलेगी रफ्तार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल हो रही हैं। विभाग का कहना है कि 23 जून 2026 के आसपास मॉनसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
तापमान में पहले बढ़ोतरी, फिर स्थिर रहने के संकेत
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
25 और 26 जून को होगी बारिश
25 और 26 जून को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए किसी विशेष मौसम चेतावनी का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।




