लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

आधा सिर मुंडाया, जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया—छत्तीसगढ़ के पस्ता में ‘तालिबानी सजा’ से इंसानियत शर्मसार

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रामानुजनगर | छत्तीसगढ़ के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव से सामने आई यह घटना रोंगटे खड़े कर देती है जहां एक युवक मोहम्मद रहमान ताज को चोरी के शक में ऐसी सजा दी गई जिसने कानून और इंसानियत दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया, आरोप है कि गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर युवक का आधा सिर मुंडवाया, गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और फिर मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया, यह सब कुछ खुलेआम हुआ और किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई, हैरानी की बात यह है कि इस कथित सजा में युवक की पत्नी को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी अपमान का सामना करना पड़ा, पीड़ित परिवार का दावा है कि उन पर लगाया गया चोरी का आरोप झूठा है और उनके साथ साजिश के तहत यह बर्बरता की गई, वहीं पुलिस का कहना है कि युवक संदिग्ध हालत में गांव पहुंचा था और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गांवों में कानून की जगह भीड़ का फैसला चलने लगा है और क्या कोई भी व्यक्ति बिना सबूत के इस तरह की सजा देने का हकदार हो सकता है, यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि समाज के उस खतरनाक चेहरे को भी उजागर करती है जहां शक के आधार पर इंसानियत को कुचल दिया जाता है, बहरहाल यह मामला एक चेतावनी है कि अगर ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भीड़तंत्र का यह खौफनाक चेहरा किसी के भी साथ दोहराया जा सकता है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!