लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

गेहूं खरीदी शुरू न होने पर किसानों का चक्काजाम, बीच सड़क पर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट @ मनोज मेहरा
सागर। कृषि उपज मंडी में गेहूं खरीदी केंद्र शुरू न होने से नाराज किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सागर-बीना रोड स्थित मंडी के बाहर सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। किसानों का कहना है कि शासन द्वारा आज से खरीदी शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन हम्मालों की हड़ताल के चलते मंडी में तुलाई कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके कारण किसानों की फसल खुले में पड़ी है और खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
             इसी दौरान भोपाल से छतरपुर जा रहे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को खुरई रोड पर किसानों ने रोक लिया। किसानों की समस्या सुनने के बाद पटवारी उनके साथ मंडी पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया।
मंडी पहुंचकर पटवारी ने किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने सागर कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर बात कर तत्काल खरीदी केंद्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके चलते किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खरीदी शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी। फिलहाल घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जल्द व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि किसानों की समस्या कब तक पूरी तरह हल हो पाती है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!