लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

दिल्ली जा रहे विमान में उठे धुएं से मचा हड़कंप, 148 थे सवार

Picture of Samarthy News

Samarthy News

लखनऊ। लखनऊ में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान बागडोगरा से नई दिल्ली जा रहा था। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में अचानक धुआं दिखाई देने लगा, जिससे यात्रियों और क्रू में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।
           विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ यात्रियों को बाद में वैकल्पिक उड़ानों के जरिए दिल्ली भेजा गया। इससे पहले भी नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित किया गया था और रनवे को तुरंत तैयार किया गया। गौरतलब है कि हाल के समय में तकनीकी कारणों से विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में एयरलाइंस कंपनियों के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन और नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!