छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, 31 मार्च को आंधी, पानी और तेज हवाएं, राज्य में इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम 31 मार्च 2026 पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। जिस कारण से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश का मौसम सामान्य बना हुआ है। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है तो कुछ इलाकों में गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग में बने एक सिस्टम के कारण मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौमस विभाग ने बताया कि 4 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा मंगलवार को मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इस बार बस्तर इलाके में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान हवा की रफ्ताफ 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

कैसा रहा बीते 24 घंटे का तापमान
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। अंबिकापुर के इलाके में अभी भी हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है जबकि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज गर्मी हो रही है।

मौसम में बदलाव का मुख्य कारण
पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के कारण बदला मौसम का मिजाज
नए सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पड़ सकता है।
बस्तर इलाके में भी हल्की और मध्यम बारिश की संभावना।
राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म, अंबिकापुर जिला सबसे ठंडा

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
रायपुर जिले के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है। इस दौरान राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के आपसास रहने की उम्मीद है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

  • marketmystique
error: Content is protected !!