जगदलपुर। राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विगत दिनों जगदलपुर बस्तर में हुए बस्तर हैरिटेज मैराथन को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा तंज कसते हुए कहा भाजपा की सरकार ने जो बस्तर हैरिटेज मैराथन में प्रदेश सहित विदेशी प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इसमें विदेशी खिलाड़ी प्रथम विजेता बने व बस्तर की बेटी ने जीत हासिल कर बस्तर का नाम रौशन किया। वहीं इस बस्तर मैराथन में विजेता खिलाडिय़ों को आज पर्यंत तक जीत की राशि तक नहीं दी गई है। इससे बड़ी शर्मनाक और क्यो हो सकती है एक खिलाड़ी जब अपने देश जाएगा तो छत्तीसगढ़ की छबि पर बेहद बुरा असर पड़ेगा। इसकी जिम्मेदार साय सरकार है। कांग्रेस पार्टी इस कृत्य का पुरजोर विरोध करती है। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन इस के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
                 शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में अब तक इंवेट के नाम पर कुल 60 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है कही ऐसा तो नहीं कि जिला प्रशासन के द्वारा करोड़ो रुपए के सिर्फ होर्डिंग और पोस्टरों में पूरा पैसा लगा दिया गया और अब खिलाडिय़ों को राशि देने पैसे खत्म हो गए कुल मिलाकर यह बस्तर मैराथन नहीं भाजपा का इवेंट था कांग्रेस पार्टी की मांग है खिलाड़ी को सम्मान जीती हुई राशि दी जाए।इस सरकार ने बस्तर ओलंपिक को भी अपना इवेंट बना दिया। शहरों का विकास कार्य ठप्प पड़े हैं गांवों में मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किया जा रहा है आंदोलन किया जा रहा है, किन्तु इस निष्क्रिय सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होने के नाते प्रदेश के मुखिया व बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि जो कद्दावर नेता बनते फिरते हैं केदार कश्यप, किरण देव व सांसद महेश कश्यप से आग्रह करती है कि आप अपने सरकार को आईना दिखाए और कहे कि सरकार इवेंट से बाज आए जनता परेशान है लोगों को काम चाहिए विकास चाहिए। इन सभी मुद्दों पर सरकार पैसा खर्च करे न कि इंवेट के नाम पर अपनी वाहवाही लूटाने में खर्च करे बस्तर के जनादेश का सम्मान कर कार्य करे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है देश के गृह मंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जब जब बस्तर आते हैं आपराधिक घटनाएं होती है। अब बस्तर मैराथन में गृह मंत्री आते हैं तो कैदी फरार हो जाता है। प्रदेश में अफीम का नशा के कारोबार पूरे जोरो पर चल रहा है और इसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता यह प्रमाण है कि अफीम की इस खेती भाजपा सरकार का पूरा संरक्षण है आए दिन चोरी, हत्या, डकैती, आगजनी अब आम बात हो चुकी है। प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,नीतीश शर्मा,प्रवक्ता जावेद खान, शादाब अहमद,मुन्नूराम,पार्षद अफरोज बेगम,लोकेश चौधरी,मोहसिन खान,शहजाद हुसैन,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।