लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

तीन बच्चों की मम्मी प्रेमी के साथ फरार तो दुसरी तरफ बच्चें कर रहे मॉ का इंतजार

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट @ मनोज मेहरा
सागर। झुर्रियों में छुपा प्यार भी कमाल होता है, बुढ़ापे का इश्क बड़ा बेमिसाल होता है। अब जरा इस अधेड़ उम्र की महिला को ही देखो जो तीन बच्चों की मम्मी बताई जा रही है। प्रेमी से इस कदर प्यार हुआ की पति को छोड़कर फरार होने की खबर सामने आई है।
      जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। सानोधा थाना क्षेत्र के आमोदा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के गांव के ही युवक के साथ भाग जाने की शिकायत प्रशासन से की है। पीड़ित सुनील अहिरवार ने बताया कि उनकी शादी को 25 साल से अधिक समय हो चुका है और उनके तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही 28 वर्षीय युवक परसोत्तम लोधी उनकी पत्नी दीपा अहिरवार को अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पीड़ित के अनुसार, इस घटना से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है और बच्चे अपनी मां के बिना बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सानोधा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में पीड़ित जनसुनवाई में पहुंचा और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद यह एक बार फिर ग्रामीण समाज में रिश्तों और विश्वास पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!