लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण, मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी फरार

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा अंत में युवक पीड़िता को अकेला छोडकर फरार हो गया है। उक्त मामला कोरबा जिला का बताया जा रहा है। पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताई की जिला चांपा-जांजगीर बलौदा डोंगंरी निवासी संजय कुमार पटेल आ0 शिवकुमार पटेल के साथ सन् 2017 से 2021 तक साथ कोरबा में रह रही थीं और संजय कुमार पटेल जो तरदा में मेडिकल स्टोर्स संचालित कर दोनो जीवन गुजर-बसर अच्छे तरीके से किया करते रहे। प्रतिदिन के अनुसार संजय पटेल ने अपनी मेडिकल स्टोर्स तरदा जाने के लिए निकला और वापस दुबारा घर पीड़िता के पास नहीं लौटा। संजय के घर वापस नहीं लौटने पर पीड़िता ने अपने ससुराल में फोन से संपर्क करने पर उसे वहां भी सही जानकारी नहीं मिल पा रहा था। दिन बीतने के बाद पीड़िता ने तरदा जानकारी लेने पहुंची तो पता चला कि संजय पटेल ने दुकान बंद कर दिया है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई जहां पुलिस ने मामला दर्ज तो कर ली पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं कर पाने का आरोप पीड़िता ने पुलिस पर लगाई है। वहीं दुसरी तरफ पीड़िता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!