कोयलांचल क्षेत्र के राजनगर काली मंदिर में चल रहा है भव्य यज्ञ का आयोजन, वाराणसी से आई बाल विदुषी शिखा तिवारी सुना रही है श्री राम कथा

Picture of Samarthy News

Samarthy News

सुबह से ही हजारों की संख्या में पहुंचकर लोग यज्ञ भगवान एवं मंडप का कर रहे है परिक्रमा
मनोज सिंह 
राजनगर। कोयलांचल क्षेत्र राजनगर में श्री श्री 108 श्री सत्य चंडी महायज्ञ एवं श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन श्री श्री 108 श्री शेषनारायण आचार्य जी द्वारकाधीश अस्सी बनारसी के मार्गदर्शन में एवं श्री हरि गोविंद शास्त्री जी वाराणसी के नेतृत्व में राजनगर के काली मंदिर प्रांगण में हो रहा है जिसमें द्वारकाधीश अस्सी वाराणसी से आई श्री राम कथा वाचक बाल विदुषी शिखा तिवारी प्रथम दिवस की कथा में बताया कि जिसके अंदर संशय प्रवेश कर जाता है उसके ज्ञान और वैराग्य दोनों के गुण नष्ट हो जाते हैं सती प्रसंग के दौरान शिखा तिवारी ने बताया कि बिना बुलाए ;आपात स्थिति को छोड़करद्ध मायके में नहीं जाना चाहिए व्यक्ति अपने पद के अहंकार में अपना सर्वस्व विनाश कर देता है शिव विवाह का अद्भुत प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे कथा के दौरान ललन सिंह आर्गन पर व बबलू तिवारी एवं तबले पर तो संतोष कुमार संगत कर रहे थे वहीं कोयलांचल क्षेत्र में इस प्रकार अमृत रूपी कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पुरुष आ रहे हैं वहीं बनारस से आए हुए विद्वान ब्राह्मण गणों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सुबह से ही यज्ञ मंडप में पूजा शुरू किया जा रहा है जहां हजारों की संख्या में माताएं बहने एवं पुरुष यज्ञ में फेरी लगाकर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं वही यज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए यज्ञ कमेटी के सभी माननीय सदस्य दिन.रात तत्पर हैं एवं हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान रख रहे हैं

Samarthy News
Author: Samarthy News

  • marketmystique
error: Content is protected !!