ऑनलाइन पैनल से चलता था सट्टा
जांच में सामने आया है कि आरोपी रिक्की पैनल के जरिए एविएटर,विंगों,कैसिनो और अन्य ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा खिलाते थे। इसके माध्यम से देशभर के ग्राहकों को जोड़ा जाता था और उनसे ऑनलाइन दांव लगवाया जाताजां था।
लाखों का लेन-देन, 6.90 लाख नकद बरामद
मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज पुलिस से बचने के लिए रायपुर में छिपकर रह रहा था, जिसे दबिश देकर पकड़ा गया। उसके पास से 6,90,000 नगद और लाखों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।
इस मामले में प्रदीप खत्री सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजेश बजाज पर पहले ?5000 का इनाम भी घोषित था।
करोड़ों के नेटवर्क की जांच
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, महंगे मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, वाहन और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ?45 लाख आंकी गई है।
ऐसे चल रहा था रैकेट
टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहक जोड़े जाते थे
लिंक भेजकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता था
मुनाफे का 65त्न हेड ऑफिस और 35त्न ब्रांच को जाता था
फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए लेन-देन किया जाता था
आगे की कार्रवाई
पुलिस अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच कर रही है और अवैध कमाई के स्रोतों का पता लगाया जा रहा है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।





