लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

संस्था संचालन के साल भर पूरे होने पर समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Picture of Samarthy News

Samarthy News

स्वयं सेवियों के सहयोग से संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन का एक साल पूर्ण
रायपुर। वरिष्ठजन (वृध्दजनों) की सेवा में समर्पित संस्था के एक साल पूरे होने पर संस्था द्वारा समाजसेवियों एवं सहयोगियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के इमली भाठा में माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित वरिष्ठजन सेवा सदन में यह समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
           समाजसेवियों ने यहां वरिष्ठजनों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर व्यवस्था के लिए संस्था के समर्पण पर आभार जताया। साथ ही आगामी दिनों में भी सहयोग बनाए रखने की प्रतिबध्दता जताई। इस अवसर पर रायपुर, समोदा, आरंग, हतबंध, बलौदाबाजार, कसडोल, बागबाहरा, खल्लारी सहित स्थानीय लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति रही। संस्था के संचालक मंडल ने समाजसेवियों और सहयोगियों का तिलक वंदन पश्चात सम्मानी भेंट की। आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष श्रीमति उषा साहू ने किया।
       इस अवसर पर वंदना औसर, सुषमा वर्मा, जयश्री सोनी, ठाकुर, रघुवीर सिंह चावला, नितिन श्रीवास्तव, श्रीमति बिन्नी शर्मा, सविता निषाद, अषवंत तुषार साहू, मानिक साहू, नंदू साहू, नरेन्द्र कुमार साहू, डॉ.जितेंद्र साहू, प्रणित कुमार गुप्ता, सनत कुमार गुप्ता, राजू पाल, मनीषा पाल, जीवन दास मानिकपुरी, सिमर सिंह चावला, प्रफुल परमार को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
कर्मवीरों का भी हुआ सम्मान
संस्था में निःस्वार्थ भाव के कार्य कर रहे सहयोगियों को भी उनकी मेहनत, लगन और निरंतरता के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें केयर टेकर सोहद्रा यादव, रसोइया रीना औसर, सहकर्मी कांति निर्मलकर एवं सहयोगी वेदराम यादव को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!