लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

पसान पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, आमजन व व्यापरियों को सतर्क रहने की दी सलाह

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी कोरबा के निर्देशन में थाना पसान द्वारा क्षेत्र में बढ़ती लूट, उठाईगिरी, चोरी एवं धोखाधड़ी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
         इस अभियान के अंतर्गत ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनियादी कराकर आमजन को अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने, बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। थाना प्रभारी द्वारा ग्राम पसान के साप्ताहिक बाजार का भ्रमण कर सराफा व्यापारियों एवं अन्य दुकानदारों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रखने, लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। पसान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्र की शराब भट्टी के सुपरवाइजर को भी उठाईगिरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यालय व परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को सतत चालू रखने एवं निगरानी सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पसान पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!