Skip to content
लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |
  • लॉगिन इन करें
  • होम
  • पढ़िए
  • देखिए
  • Home
  • About Us
  • Contact Info
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश विदेश
  • ग्रामीण पर्यटन
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश विदेश
  • ग्रामीण पर्यटन
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • About Us
  • Contact Info
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश विदेश
  • ग्रामीण पर्यटन
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश विदेश
  • ग्रामीण पर्यटन
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • होम
  • पढ़िए
  • देखिए
  • Home
  • Chhattisgarh

दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता और गोपनीय सूचनाओं के दुरुपयोग के आरोप

Picture of Samarthy News

Samarthy News

  • February 5, 2026
  • Last Updated on 9:39 pm
रायपुर |  छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा में पदस्थ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में उनके विरुद्ध वित्तीय लेनदेन में अनियमितता, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ, पद के दुरुपयोग और अनुपातहीन संपत्ति अर्जन जैसे गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है। शासन आदेश के अनुसार, डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में उनके बयानों, वित्तीय लेनदेन और व्हाट्सएप चैट से जुड़े तथ्यों में स्पष्ट विरोधाभास पाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध लाभ अर्जित किया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा पर एक व्यापारी को प्रेम संबंधों के जरिए कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर करीब ढाई करोड़ रुपये की वसूली, महंगे वाहन और आभूषण प्राप्त करने, साथ ही नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां लीक करने जैसे आरोप भी सामने आए हैं। इस पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में की गई, जिसमें करीब 1400 पृष्ठों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में एक अन्य प्रकरण में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तत्काल निलंबन और इस मामले में हुई देरी को लेकर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठे थे। अब राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रशासनिक हलकों में राज्य सरकार के इस कदम को भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

WhatsApp
Samarthy News
Author: Samarthy News

Post Views: 143

और भी

सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही

September 11, 2026

प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया

September 11, 2026

मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन

September 11, 2026

CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही

September 11, 2026

Best News Portal Development Company in India

AI-Powered Messaging Tool

Factory Desk AI

  • Home
  • About Us
  • Contact Info
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • Home
  • About Us
  • Contact Info
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Become An Author

Our Visitor

0 0 6 0 7 4
Users Today : 28
Users Yesterday : 112
Users This Month : 490
Total Users : 6074
Views Today : 42
Views Yesterday : 139
Views This Month : 685
Total views : 8532
Powered By WPS Visitor Counter

सोशल मीडिया

Facebook Twitter Youtube

2024 Reserved Samarthy News Pvt. Ltd. | Designed by Best News Portal Development Company - DM Stack

error: Content is protected !!

WhatsApp us