मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पारस कुमार धीवर द्वारा ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम के माध्यम से मुनाफ ा कमाने के नाम पर 24 लाख रुपये की साइबर ठगी होने की सूचना थाना राखी में दी गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना राखी में धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों एवं टेलीग्राम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण से प्राप्त तथ्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी हो पुलिस की अलग अलग टिम बनाकर महाराष्ट्र, राजस्थान भेजी गई थी जहां रेड कार्यवाही कर तीन आरोपियों को उत्पल पंचारिया पिता महेश पंचारिया उम्र 21 वर्ष पता मेघवाल बस्ती, पौटा सी रोड आकाश वाणी के पीछे जोधपुर राजस्थान, रोहित बबन कौलगे पिता बबन दागदू कौलगे उम्र 31 वर्ष पता हरिपुर, दत्त पार्क हरिपुर सांगली महाराष्ट्र तथा सुमित श्रीनिवास राठी पिता श्रीनिवास राठी उम्र 41 वर्ष पता आनंदी अपार्टमेंट,चेतना पेट्रोल पंप, जवल, सांगली, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।





