लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

सुहागरात पर बोली- पेट दर्द हो रहा है, थोड़ी देर बाद दुल्हन बन गई माॅ

Picture of Samarthy News

Samarthy News

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
             मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद सुहागरात के दौरान दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हो गया। दर्द असहनीय होने पर उसने इसकी जानकारी दूल्हे को दी। स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों ने तुरंत महिला डॉक्टर को घर पर बुलाया। डॉक्टर की जांच में सामने आया कि दुल्हन पहले से गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी है। डॉक्टर ने तत्काल डिलीवरी कराने की सलाह दी। यह जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें युवती की गर्भावस्था के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी।
प्रेम संबंध के बाद हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बाद में परिजनों की सहमति से दोनों का विवाह कराया गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई थी, लेकिन यह बात परिवार के सामने नहीं आई।
बेटी के जन्म से घर में खुशी
रात में शुरू हुई प्रसव पीड़ा के बाद सुबह घर में नन्ही किलकारी गूंजी। दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बेटी को देखकर दूल्हा खुशी से झूम उठा और परिवार में खुशी का माहौल बन गया।
पुलिस ने क्या कहा
अजीमनगर थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, यह घटना पूरे इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!