लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

सड़क दुर्घटना में पति की मौत व पत्नि ने अस्पताल में तोड़ा दम

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट/ अंजन मुखर्जी
चिरमिरी। सड़क दुर्घटना में चिरमिरी के एसईसीएल सेवानिवृत व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं सेवानिवृत की पत्नि ने भी घटना के दुसरे दिन दम तोड़ दी।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एमसीबी जिला के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी शिवनंदन ध्रुर्वे उम्र 64 वर्ष अपनी पत्नि उमा देवी उम्र 60 वर्ष, बेटा अभिषेक व बेटी शिखा तथा शिखा की दस माह बेटी को लेकर स्कोर्पियो से अपने घर घूमने जा रहे थे कि अचानक मध्यप्रदेश के सिवनी थानांगर्त ग्राम कुडाई के पास धुर्वे परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में बैठे सभी लोगो को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगो की मदद से सभी को नजदीकि चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सेवानिवृत शिवनंदन धु्रर्वे की मौत अस्पताल में 2 जनवरी 2026 को हो गई। तथा तरफ नाजुक हालत में ही पत्नि उमा देवी व बेटा अभिषेक व बेटी शिखा व नतनीन को चिरमिरी इलाज के लिए लाया गया। जहां 3 जनवरी 2026 को उमा देवी ने भी अंतिम सांस ली, दुसरी तरफ बेटा अभिषेक व बेटी शिखा व उसकी बेटी की हालत गंभीर हालत में ही उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। तथा पुलिस ने शुन्य का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!