लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

पिकनिक स्पॉट में छूटे बच्चे को परिवार से मिलाया पुलिस ने

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। रेलवे लोको पायलट दिलीप पोर्ते का पांच वर्ष का बच्चा आखिरकार परिवार को मिल गया, जो जिले के पिकनिक स्पॉट बुका में छूट गया था। बांगो पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही की।बताया गया कि भिलाई से रेलवे लोको पायलट दिलीप पोर्ते करीब 1 बजे अपने परिवार के साथ बुका पिकनिक स्थल पहुंचे थे। पिकनिक स्थल का निरीक्षण कर रहे पुलिसकर्मियों को जय प्रकाश यादव एवं गजेंद्र कैंटीन के पास एक 5 साल का बच्चा अकेले खेलते हुए दिखाई दिया। संदेह होने पर सिपाही ने बच्चे से पूछताछ की, जिस पर बच्चा रोने लगा। मालूम चला कि जल्दबाजी में परिजन यहां से चले गए हैं और बच्चा छूट गया है। बालक ने अपना नाम तक्ष पोर्ते बताया जो एंजल पब्लिक स्कूल, गांव गोड़पार, चरोदा (भिलाई) का छात्र है। उसने पिता के बारे में जानकारी दी। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा के निर्देश पर एसआई राठौर के नेतृत्व में बांगो पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। स्कूल का नाम सर्च कर प्रिंसिपल से संपर्क किया गया, लेकिन परिजनों का नंबर नहीं मिल सका। इसके बाद चरोदा थाना प्रभारी और दुर्ग कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद एक सिपाही ने बच्चे के पिता का मोबाइल नंबर जुटाया। इसके बाद जब पिता से संपर्क करने पर मालूम चला कि यह सब गलतफहमी के चक्कर में हुआ। पुलिस ने उन्हें बताया कि बच्चा उनके पास सुरक्षित है। इसके बाद परिजन बांगो आए और बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया। पुलिस ने कहा कि विभिन्न स्पॉट में जाने वाले लोगों को खुशियां साझा करने के साथ बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि हड़बड़ी में गड़बड़ी न हो जाए।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!