लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

दिल्ली बम से फिर दहला, हाई अलर्ट आठ की मौत व 16 घायल तथा 6 की हालत गंभीर

Picture of Samarthy News

Samarthy News

नई दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक कार में हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की सूचना भी मिली। चांदनी चैक के भागीरथ पैलेस इलाके तक कंपन महसूस किया गया और दुकानदार एक-दूसरे को फोन कर हालात पूछते नजर आए। वहीं, कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबर है। विभाग को कार में धमाके की काल शाम को प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग ने तुरंत छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
         धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका कार में हुआ था लेकिन इसकी प्रकृति और वजह को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पूरे लाल किला और चांदनी चैक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकनायक अस्पताल में मरने वालों की बॉडी आने का सिलसिला जारी है। घटना में 16 लोग घायल हो गए। 6 लोगों की हालत गंभीर है। एक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली में आतंकी हमले को देखते हुए गुरुग्राम में हाई अलर्ट
दिल्ली में आतंकी हमले को देखते हुए गुरुग्राम में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीसीपी वेस्ट को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सड़क पर उतारा गया है। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर नाकेबंदी कर दी गई है। यहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। खासकर दूसरे राज्यों के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से आने वाले चालकों व उसमें मौजूद लोगों के पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं।
घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। धमाके के बाद 30 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गई। जगह-जगह खून बहते दिख रहे हैं। मौके पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सहित अन्य एजेंसियां पहुंच चुकी हैं। पहाड़गंज के प्रत्यक्षदर्शी तथा पीड़ित ने नाम और फोटो न देने की शर्त कर बताया कि वह बाल बाल बचे, क्योंकि उनके भाई समान खरीदने चांदनी चैक गए थे। वह वापसी पर उन्हें लाल किले के सामने बुला रहे थे। लेकिन वह नहीं गए। ब्लास्ट काफी तगड़ा था।

जाम में फंसी कार के उपर एक व्यक्ति गिरा
एक पीड़ित ने बताया कि वह अपनी कार में बैठे थे। जाम की स्थिति थी। गाड़ी में बैठे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। एक व्यक्ति उसकी गाड़ी के ऊपर गिरा। उसकी मौत हो चुकी थी। एक कार में हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!