लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

छिंदवाड़ा में फिर 5 माह की बच्ची की गई जान: परिजनों ने कफ सिरप से मौत का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत

Picture of Samarthy News

Samarthy News

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर जहरीले कफ सिरप के सेवन से 5 महीने की बच्ची रुही मिनोटे की मौत हो गई। बच्ची के पिता संदीप मिनोटे, बिछुआ वार्ड नंबर 12 के निवासी, ने स्थानीय निजी मेडिकल स्टोर से खरीदे गए आयुर्वेदिक कफ सिरप को बच्ची की मौत का कारण बताया है।
      परिजनों का आरोप है कि सिरप पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी जान चली गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध सिरप का पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों ने बिछुआ थाने में शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने जिले में दवाइयों की गुणवत्ता और मेडिकल स्टोर्स की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
       बता दें कि कुछ दिनों पूर्व जिले में 25 बच्चों की मौत होने के कारण प्रशासन द्वारा बिना प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी तरह की दवाई देने पर पूर्ण  रोक लगा दी थी। परंतु उसके बावजूद भी मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा खुलेआम मरीज को बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाई दी जा रही है, जिसका दुष्परिणाम आज फिर देखने को मिला । मेडिकल स्टोर संचालक अभी अपना मेडिकल स्टोर बंद करके गायब है पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है ।  

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!