लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

UP—पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 लाख का इनामी फैसल ढेर, संजीव जीवा गैंग का था शार्प शूटर

Picture of Samarthy News

Samarthy News

शामली।

उत्तर प्रदेश के शामली में झिंझाना क्षेत्र के भोगीमजरा के जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। झिंझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया, जबकि एसओजी का एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया।
मारे गए बदमाश की पहचान कुख्यात संजीव जीवा गैंग के सक्रिय शूटर फैसल के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे वेदखेड़ी मार्ग पर कुछ बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वेदखेड़ी निवासी जीतराम पुत्र रामचन्द्र से नकदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। लूट की सूचना मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की।
          खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एसओजी के सिपाही दीपक निर्वाण को भी गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फैसल के रूप में हुई है। वह संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर था और उस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई संगीन मामलों में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमों ने फरार बदमाश की तलाश में जंगल में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया है। मौके से दो बाइक, दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!