लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

छट्ठी का भोजन बना जानलेवा; 5 बच्चों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Picture of Samarthy News

Samarthy News

अबूझमाड़ के सुदूर गोट गांव में हुई दर्दनाक घटना
जगदलपुर।

बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत डूंगा के आश्रित गांव गोट में गुरुवार को फूड पॉइजनिंग की बड़ी ही दर्दनाक घटना हो गई, जिसने पूरे जिले को दहला कर रख दिया है। गांव में आयोजित एक छट्ठी कार्यक्रम के सामूहिक भोज के बाद अब तक पांच मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कई ग्रामीण और बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं।इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार गोट गांव के एक परिवार में छट्ठी समारोह आयोजित था। इसमें नाते रिश्तेदारों के साथ ही पूरे गांव के लोगों के लिए भोज का कार्यक्रम भी रखा गया था। भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद ग्रामीणों और बच्चों में उल्टी-दस्त, चक्कर और बेहोशी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे। देखते ही देखते कई लोगों की हालत बिगड़ गई। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण, बीमारों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में काफी कठिनाई हुई। आनन-फानन में उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक पांच मासूम बच्चों की जान जा चुकी थी। दर्जनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल हरकत में आया। नारायणपुर जिला अस्पताल और भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा टीमों को तुरंत गोट गांव के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य अमला मौके पर है और बीमारों का उपचार युद्धस्तर पर जारी है।प्रशासन ने बीमारी फैलने का प्राथमिक कारण छट्ठी के भोजन को माना है। इसकी पुष्टि के लिए भोजन के सैंपल लेकर फूड लैब में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके।

गांव में मातम और निगरानी
पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है, और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर लगातार कड़ी नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमारों की जांच कर रही द्धड्ड और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध भोजन या पानी से परहेज़ करने की अपील की है। लापरवाही की अनदेखी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना इस संवेदनशील क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की उपलब्धता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!