लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

गोलीबारी से दहला पंजाब, कारोबारी के घर 15 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ की मांगी फिरौती

Picture of Samarthy News

Samarthy News

लुधियाना|  पंजाब के लुधियाना में रविवार सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान 15 राउंड गोलियां चलीं, जिससे घर की बालकनी के शीशे चकनाचूर हो गए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

मौके से पुलिस को एक धमकी भरी पर्ची भी मिली है, जिस पर “कैलाश चौधरी ग्रुप – 5 करोड़” लिखा हुआ था। कारोबारी नंद लाल, जो 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं, ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

कारोबारी ने सुरक्षा की मांग की
नंद लाल ने बताया कि वे उस वक्त अपने रिश्तेदार के साथ घर पर मौजूद थे जबकि परिवार दीपावली पर राजस्थान गया हुआ था। उन्होंने कहा, “15 खाली कारतूस और एक जिंदा गोली मौके से मिली है। मेरा किसी कैलाश चौधरी नाम के व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। मैंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है ताकि जब तक मामला शांत नहीं होता, तब तक सुरक्षा दी जाए।”

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!