लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

निगम की जमीन पर कब्जा कर बनाया मकान, तहसीलदार की मौजूदगी में चला बुल्डोजर, जानिए मामला क्या है…..

Picture of Samarthy News

Samarthy News

कोरबा। कोरबा जिले में अवैध रूप से कब्ज का खेल काफी लंबे समय से जोरों से चल रहा है जहां अवैध कब्जाधारियों की नजर बनी हुई है कुछ दिनों पहले मानिकपुर चैकी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग काट कर बेचा गया था जहां स्टांप में लिखा पढ़ी कर लोगों को औने पौने दामों में लोगों को जमीन दलालों के द्वारा बेचा गया जहां कलेक्टर से शिकायत के बाद तहसीलदार के टीम मौके पर पहुंचे जांच की और अवैध कब्जा को हटाया वहीं कुछ लोगों को नोटिस भी जारी किया गया था। अब फिर से शहर के मध्य वार्ड नंबर 32 रिसदी में नगर निगम की कीमती जमीन पर रातों-रात अवैध कब्जा धारी ने पहले सामने दुकान बनाया फिर पीछे मकान बनाएं काफी लंबे चैड़े जमीन की कब्जा कर काबिज मकान मालिक को नगर निगम ने कुछ दिनों पहले नोटिस जारी किया था जहां उसके बावजूद भी अपने हरकतों से बात नहीं आने पर नगर निगम में तहसीलदार की उपस्थिति में तोड़ने की कार्रवाई की इस कार्रवाई के दौरान हड़कप मच गया।
बताया जा रहा है कि राधे यादव नामक व्यक्ति ने रिसदी चैक के पास कब्जा किया था जिन्हें पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माने और पक्का दीवार खड़ी कर मकान बनाना शुरू कर दिया जहां नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंचे इस दौरान उनके द्वारा विरोध जरूर किया गया लेकिन नगर निगम की टीम ने तहसीलदार की उपस्थिति में यह कार्रवाई पूरी की। नगर निगम से टीम प्रभारी इम्तियाज खान अपने टीम के साथ मौके पर रहे। कोरबा तहसीलदार डीएस मंडावी ने बताया कि कब्जे की शिकायत मिली थी जहां नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ यह कार्रवाई की गई।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!