सूरजपुर। धनतेरस त्योहार के मौके पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने 40 लाख रूपये कीमत के 152 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस लौटाते हुए धनतेरस की बधाई दी। यह कार्रवाई पुलिस के गुम मोबाइल ढूंढने और बरामद करने के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें जिले सहित विभिन्न राज्यों से भी फोन बरामद किए गए हैं।

0
Author: Samarthy News
Post Views: 218





