लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें से कोई भी CM पसंद का नहीं, यह फैसला RSS के प्रेशर में की गई-दीपक बैज

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुरछत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया। तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार में किसी भी सीनियर नेता को जगह नहीं मिली है। कैबिनेट विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हमला बोला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दावा किया है कि जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें से कोई भी मुख्यमंत्री पसंद का नहीं है। यह फैसला आरएसएस के प्रेशर में किया गया है।
सीएम की पसंद नहीं चली
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, तीन नये मंत्री बनाये गये हैं। तीनों नये मंत्रियों को मैं बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। किसे मंत्री बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ, बनाये गये तीनों मंत्रियों में से कोई भी मुख्यमंत्री का पसंद का नहीं है।
सौदेबाजी के कारण बनाए गए मंत्री
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक मंत्री अडानी की पसंद पर बनाये गये। एक मंत्री संघ की पसंद पर बनाये गये, उनके पिता संघ के बड़े पदाधिकारी रह चुके हैं। एक मंत्री विधानसभा चुनाव के समय की गई राजनैतिक सौदेबाजी के कारण बनाये गए। कुल मिलाकर साय मंत्रिमंडल के विस्तार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की ही नहीं चली।
13 की जगह 14 को क्यों बनाया मंत्री
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 13 सदस्यी मंत्रिमंडल होता रहा है। इस बार परंपरा को तोड़कर 14 सदस्यी मंत्रिमंडल हो गया है। एक मंत्री की संख्या बढ़ाने के बाद भी आधा दर्जन से अधिक भाजपा के वरिष्ठ विधायक असंतुष्ट हैं। वरिष्ठता और अनुभव तथा जनाधार भाजपा में गुनाह हो गया है, चार-पांच-छह बार के विधायकों की उपेक्षा हो रही है।
कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी सरकार
दीपक बैज ने कहा कि जो विधायक विधानसभा में बेहतरीन परफार्मेंस करते हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं, शारीरिक रूप से मजबूत हैं उन अनुभवी को दरकिनार कर दिया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भाजपा में अंर्तकलह और अधिक बढ़ने वाला है। यह भी तय है कि इसी अंर्तकलह के यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। कभी भी वरिष्ठ विधायक बगावत करेंगे।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!