लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

CM ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, लखनलाल देवागंन को आबकारी मंत्री का दिया गया दायित्व, देखें लिस्ट किसके पास कौन सा मंत्रालय

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद बुधवार को विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हुआ। पहली बार चुनाव जीते तीन नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। कई मंत्रियों के विभाग को बदला गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी विभाग का मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम विष्णुदेव साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संभालेंगे। जबकि खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।
यहां देखें लिस्ट किसके पास कौन सा विभाग

क्रमांक मंत्री का नाम विभाग
1 विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, खनिज संसाधन, जल संसाधन, विमानन, अन्य विभाग जो किसी अन्य मंत्री को नहीं दिए गए
2 अरुण साव, डेप्युटी सीएम लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एंव विकास, खेल एवं युवा कल्याण
3 विजय शर्मा, डेप्युटी सीएम गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रोद्योगिकी
4 रामविचार नेताम आदिम जाति, कृषि विकास एवं किसान कल्याण
5 दयालदास बघेल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
6 केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन, संसदीय कार्य मंत्री
7 लखनलाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर आबकारी, श्रम
8 श्याम बिहारी जायसवाल लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक विभाग
9 ओपी चौधरी वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी
10 लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
11 चंकराम वर्मा राजस्व एवं आपदा, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
12 गजेन्द्र यादव स्कूल शिक्षा, ग्रामोदय, विधि एवं विधायी कार्य
13 गुरु खुशवंत साहेब कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
14 राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

तीन में से दो मंत्री कांग्रेसी
साय कैबिनेट में जिन तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव को शामिल किया गया है। उनमें से दो का संबंध कांग्रेस से रहा है। राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!