लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

इंदौर के सड़कों पर एक युवक हेलमेट में कैमरा लगाए घूम रहा है, जानिए वजह

Picture of Samarthy News

Samarthy News

इंदौर। इंदौर के गौरी नगर में रहने वाले युवक को जब पुलिस से गुहार लगाने पर सुरक्षा नहीं मिली तो उसने खुद ही अपनी आत्मरक्षा के अजीबोगरीब प्रबंध कर लिए। यह युवक अब जब भी घर से बाहर निकलता है तो सिर पर हेलमेट लगा लेता है और आसपास से गुजरने वाले लोग इसके हेलमेट को ही ताकते रहते हैं। दरअसल, उक्त युवक ने क्षेत्र के चैहान ब्रदर्स यानी सतीश चैहान, बलिराम चैहान और मुन्ना चैहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत कर रखी है कि ये हमारे पड़ोसी हैं और इनसे मुझे जान का खतरा है। ये लोग सम्पत्ति विवाद को लेकर उसे और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। उसने जब पुलिस से मदद मांगी तो अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से निराश होकर उसने खुद ही इस तरह अपनी आत्मरक्षा का प्रबंध कर लिया, ताकि जब उस पर हमला हो तो सारा मामला रिकॉर्ड हो सके। सोशल मीडिया पर भी यह अनोखा हेलमेट वायरल हो चुका है और लोग इसे प्रशासन की नाकामी बता रहे हैं। इस मामले में जब स्थानीय पुलिस से पूछा गया तो उसने जांच करवाने की बात कही।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!