लेटेस्ट न्यूज़
सीडीबीई समिति हो ही गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से सीडीबीई के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | प्रधानमंत्री ने 9/11 हमलों के पीडि़तों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ अटूट संकल्प दोहराया | मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन | CDBE समिति ही हो गयी अधिकार विहीन, रजिस्ट्रार के आदेश पर स्थगन से CDBE के अनाधिकृत समिति को स्कूल में हस्तक्षेप करने का अधिकार नही | बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त अलायंस एयर विमान का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे |  बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने डीआरजी जवानों को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन |

चार टुकड़े में मिला था सौरभ का शव, गर्दन और धड़ हो गए थे अलग

Picture of Samarthy News

Samarthy News

सौरभ का पोस्टमार्टम करने वाले डा. दिनेश सिंह की गुरुवार को कोर्ट में हुई गवाही
मेरठ। जनमानस को झकझोर देने वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत अब निर्णय के करीब पहुंच गया है। सौरभ का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दिनेश सिंह की गुरुवार को अदालत में गवाही हुई। हत्या में इस्तेमाल किए चाकू को देख डाक्टर ने अदालत के सामने बताया कि इससे गर्दन और हाथ कटना संभव है।
     उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम में सौरभ के शव के चार टुकड़े मिले थे। धड़ से गर्दन अलग थी। दोनों हाथ काटे हुए थे। तीन मार्च की रात को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया था।
वारदात को सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेम साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या करने के बाद दोनों ही हिमाचल घूमने चले गए थे। 17 मार्च को लौटने के बाद ड्रम को ठिकाने लगाने का प्रयास किया। तब 18 मार्च को पूरे मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को पकड़कर जेल भेज दिया। पति की हत्या करने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल से हिमाचल में शादी भी की थी। मुस्कान की एक बेटी है, साथ ही उसके गर्भ में भी बच्चा है। फिलहाल मुस्कान और साहिल दोनों ही जेल में बंद है। पुलिस के आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करने के बाद सौरभ राजपूत हत्याकांड में तेजी से सुनवाई चल रही है।
       डाक्टर दिनेश सिंह के बयान हो चुके है। अब चार नवंबर को एसएसआइ के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद अंतिम बयान विवेचक रमाकांत पचौरी के कराए जाएंगे। उनके बयान होने के बाद ही मुकदमे में निर्णय आ जाएगा। यानि जल्द ही मुकदमा निर्णय की तरफ पहुंच गया है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!