लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

बावन परी के महल में पुलिस की दबिश

Picture of Samarthy News

Samarthy News

पुलिस ने 21 जुआरी के साथ करीब साढ़े छः लाख रूपएं जप्त
रिपोर्ट/ मनोज मेहरा
सागर। रुसल्ला जंगल में देर रात जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस की रेड, 21 जुआरी गिरफ्तार,₹6.42 लाख नकदी सहित 22 दो व 11 चार पहिया भी पुलिस ने जब्त करने में सफलता हासिल की है।
आपको बता दे कि सागर जिले के थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगल में दरमियानी देर रात सागर पुलिस ने जुए के एक बड़े गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नगद सहित भारी मात्रा में मशरूका जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई। थाना सुरखी प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुनियोजित तरीके से जंगल में दबिश दी।
एडिशनल एसपी संजीव उईके ने जानकारी देते हुए बताया रेड के दौरान पुलिस ने 21 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से ₹6 लाख 42 हजार नगद, 21 मोबाइल फोन, 22 मोटरसाइकिल, 11 चार पहिया वाहन, एक पिस्टल और एक चाकू सहित ताश की गड्डियां जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी जारी से पूछताछ की जा रही है। मामले में जुआ एक्ट के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है। प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता माना है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!