लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

रूह कंपा देने वाली वारदातः माँ ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, फिर खुद लगा ली फांसी

Picture of Samarthy News

Samarthy News

रिपोर्ट/ मनोज मेहरा
सागर (मध्य प्रदेश)। केसली थाना अंतर्गत टड़ा चौकी क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक माँ ने अपनी चार बेटियों की कुएं में फेंककर हत्या कर स्वयं खुदकुशी कर ली। इस सामूहिक मौत से पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली में एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर मार डाला और बाद में स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खमरिया ग्राम में पसरा मातम
केसली (सागर)- (12 मार्च 2026) सागर जिले के केसली थाना अंतर्गत टड़ा चौकी में आने वाले ग्राम खमरिया से आज एक ऐसी खबर आई जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 30 वर्षीय महिला, सविता लोधी, ने कथित तौर पर अपनी चार मासूम बेटियों को घर के पास स्थित एक कुएं में धकेल दिया और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गई।
घटना का विवरणः कुएं में मिलीं मासूमों की लाशें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने अपनी चारों बेटियों को हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में फेंक दिया था। पानी में डूबने के कारण मासूमों की मौत हो गई। मृतकों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र 7 वर्ष थी। बच्चियों को मौत के घाट उतारने के बाद सविता ने घर के अंदर जाकर आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
घटना की जानकारी मिलते ही केसली थाना और टड़ा चौकी की पुलिस टीम बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई कैसे की जानिएं।
0 रेस्क्यू ऑपरेशनः कुएं से चारों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, कार्रवाई जारी है।
0 एफएसएल टीम फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है।
0 पोस्टमार्टमः सभी शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का अभी तक सटीक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”- पुलिस प्रशासन
संभावित कारणः मानसिक तनाव या पारिवारिक कलह?
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की इस तरह मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह कदम पारिवारिक कलह या अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण उठाया गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस हर कोण से मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इस खौफनाक कदम के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!