ज्ञात रहे एसईसीएल के सीएसआर फंड के सहयोग से प्रशासन द्वारा सर्वमंगला चैक से इमलीछापर चैक होते हुए कुचैना मोड़ पर फोरलेन सडक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है किन्तु इमली छापर चैक के पास यह कार्य लंबे समय से अटका हुआ है। वहीं रेलवे फाटक से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित ओव्हर ब्रिज का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। निर्माण का ठप्प होने के कारण इमलीछापर चैक से कुचैना मोड़ तक पुरानी सडक काफी जर्जर हो चुकी है और दिन भी जाम की स्थिति बनी रहती है। ओव्हर ब्रिज अधूरा होने से लोगों को रेलवे फाटक पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है या फिर वैकल्पिक मार्ग से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इसे कुसमुंडा क्षेत्र के साथ गेवरा, दीपका, बांकीमोंगरा, हरदीबाजार और शहर की ओर आने वाले राहगीर भी प्रभावित होते है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कई बार मांग किये जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने आज चैक पर सडक पर बैठकर अपना चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि हर बार प्रशासन आश्वासन देकर भूल जाता है। इसलिए इस बार काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।