हावड़ा। शहर में होटल मालिकों, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों और प्रमोटरों से डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने वाले एक बड़े वसूली गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। हावड़ा पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी कर हावड़ा नगर निगम के एक अधिकारी और उसके साथी (एक एनजीओ अधिकारी) को गिरफ्तार कर लिया।
आज मिली जानकारी में बताया गया है कि, नगर निगम कएक अधिकारी हाल ही में हावड़ा स्टेशन परिसर में एक होटल मालिक के पास गया और शिकायत की कि होटल में अवैध रूप से निर्माण किया गया है। अवैध निर्माण को गिराने की धमकी देकर उससे 50 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि हाल ही में उक्त निगम अधिकारी ने हावड़ा स्टेशन परिसर के एक होटल मालिक को अवैध निर्माण का हवाला देकर इमारत गिराने की धमकी दी और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर व्यवसाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीडि़त होटल मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मंगलवार देर रात मुख्य आरोपी अफसर को दबोच लिया। उससे हुई पूछताछ के आधार पर उसके साथी एनजीओ अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Author: Samarthy News
Post Views: 174




