कोलकाता। अपने अभिनय से ज्यादा पॉकेटमारी व चोरी के मामलों में चर्चित रहने वाली ‘रूप की रानी’ अभिनेत्री रुपा दत्त को पोस्ता थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त जानकारी दी। पुलिस ने आज बताया कि, टेलीविजन अभिनेत्री रूपा दत्त ने ‘जय मां वैष्णो देवी’ नामक हिंदी फिल्म सहित कई हिंदी और बांग्ला टीवी सीरियल्स में अभिनय किया है। हालांकि, रुपा दत्त का नाम फिल्मों या धारावाहिकों से अधिक पॉकेटमारी के मामलों में चर्चित रहा है। पुलिस के अनुसार इसी साल 15 अक्टूबर को बड़ाबाजार के आड़ी बांसतल्ला लेन में स्थित संलग्न नंदराम मार्केट में एक दुकान में दीपा अग्रवाल नाम की एक जब वह खरीदारी कर रही तभी उनका काफी सामान चोरी हो गया। ऐसे में पीड़िता ने 20 ग्राम सोने का मंगल सूत्र, वैष्णो देवी के लॉकेट से सजी 21 ग्राम की महिलाओं की गले की चेन, 13 और 9 ग्राम के दो सोने के कंगन, और 4,000 रुपये नकद चोरी होने की एक रिपोर्ट पोस्ता थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लग गया। फिर क्या था कोलकाता पुलिस ने अपने अंदाज में काम करना शुरु कर दिया। पुलिस सुराग के तहत जाल बिछा कर रखा और रुपा दत्त को बड़ाबाजार इलाके से इसी तरह की एक वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने कथित तौर ‘रूप की रानी’ के साथ जब थोड़ा सख्ती की तो वह टूट गई। फिर उसके बताये गए स्थान पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस सीधे उसके गरियाहाट स्थित 63 बी गरचा रोड स्थित आवास तक पहुंच गई, जहां पुलिस टीम ने रूप की रानी के घर से चोरी की गई सभी चीजे बरामद कर ली। गिरफ्तार को जानने वालों की माने तो 42 साल की रूपा को अपने रुप पर अत्यधिक भरोसा था। लेकिन जैसा की आमतौर पर होता है। वह ‘जय मां वैष्णो देवी’ नामक हिंदी फिल्म सहित कई हिंदी और बांग्ला टीवी सीरियल्स में अभिनय के बाद सिमट गई और फिर तमाम चोंचले व उपाय करने के बाद वह सितारों की कथित दुनिया से ओझल हो गई। उसे काम मिलना तो दूर एक तरह से वह दरकिनार कर दी गई।
ऐसे में ‘रूप की रानी’ ने पॉकेटमारी व चोरी को अपना करियर बना लिया। कई वारदातों में उसके नाम आये और वह गिरफ्तार भी हो चुकी थी। बहरहाल जो भी हो लेकिन चोरी के आरोप फिल्म नगरी में तमाम बड़ी अभिनेत्रियों पर भी लग चुकी है। अभिनेत्री रूपा दत्त की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर क्लेप्टोमेनिया पर बहस शुरू हो गई है। इस साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर का सबसे बड़ा लक्षण है बेवजह चीजें चुराना। 12 मार्च 2022 को रूपा दत्ता को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री के बैग से 65,760 रुपए मिले हैं, जिसके लिए उनके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। पुलिस ने दावा किया है कि जांच के दौरान अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह भीड़ भरे मेले में लोगों की जेब ढीली कर रही थीं। हैरानी की बात ये है कि रूपा ने यह पहली बार नहीं किया है। उनके बैग से एक डायरी भी मिली, जिसमें वह अपनी चोरी का हिसाब रखती हैं।





