लेटेस्ट न्यूज़
राताखार के बजरंग चौक स्थित शिव मंदिर के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बढ़ा | हाईवे पर जोखिमपूर्ण स्थिति दिखे तो तत्काल डायल-112 को दें सूचना: MCB पुलिस | उत्पाती हाथियों के दल ने बैगामार पहुंचकर धान के फसलों को किया तहस-नहस | पोलैंड में मिलिट्री-ग्रेड ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज ट्रेनिंग पूरी कर छत्तीसगढ़ आधारित स्पेस डिज़ाइन रिसर्च फर्म ARKASA ने हासिल की बड़ी उपलब्धि | जंतर मंतर के बाद अब रायपुर में 12वी के छात्रों ने हिंदी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग | फॉरेक्स ट्रेडिंग को लेकर हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे 100 से ज्यादा निवेशकों ने अरबों की ठगी का लगाया आरोप |

दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना में 11.4 करोड़ का घोटाला, CBI ने पांच राज्यों में दर्ज की FIR, दिल्ली, यूपी, तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के नोडल अधिकारी जांच के दायरे में

Picture of Samarthy News

Samarthy News

’2018 में शुरू हुई योजना में करोड़ों के गबन पर CBI की बड़ी कार्रवाई’
नई दिल्ली। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही अंब्रेला छात्रवृत्ति योजना में 11.4 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में  CBI ने पांच राज्यों के नोडल अधिकारियों, फर्जी शिक्षण संस्थानों और छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अधिकारियों के अनुसार, जिन राज्यों के अज्ञात लोक सेवकों और नोडल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। जांच में सामने आया कि अंब्रेला छात्रवृत्ति योजना के तहत 28 संस्थानों से जुड़े 926 छात्रों को करीब 11.41 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इनमें कई छात्र फर्जी पाए गए या संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। यह योजना वर्ष 2018 में दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत कक्षा 11-12 के छात्रों के अलावा मैट्रिक के बाद डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को भी छात्रवृत्ति दी जाती है। सीबीआई अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और इसमें शामिल अधिकारियों, संस्थानों और छात्रों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Samarthy News
Author: Samarthy News

error: Content is protected !!