रोहांसी से मोपर ट्रांसफर का पेश किया था आदेश
करण कुमार देवांगन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में आर एम ए के पद पर पदस्थ है। उसने 17 अगस्त को बीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के समक्ष कथित ट्रांसफर आदेश प्रस्तुत किया था। इसमें उसे रोहांसी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर, विकासखंड भाटापारा स्थानांतरित किए जाने का उल्लेख था।
आदेश में सीएमएचओ बलौदाबाजार-भाटापारा कार्यालय का आदेश क्रमांक एनएचएम/एआर/2026-27/1359 और तारीख 14 अगस्त 2026 दर्ज थी।
सीएमएचओ कार्यालय ने बताया- आदेश फर्जी
दस्तावेज की जांच के दौरान संदेह होने पर बीएमओ कार्यालय ने सीएमएचओ कार्यालय से इसकी पुष्टि कराई। सीएमएचओ कार्यालय ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई ट्रांसफर आदेश उनके कार्यालय से जारी नहीं किया गया है। कथित आदेश पर किए गए हस्ताक्षर भी सीएमएचओ के नहीं पाए गए। सीएमएचओ कार्यालय ने यह भी बताया कि करण देवांगन राज्य संवर्ग के कर्मचारी हैं और उनके स्थानांतरण का अधिकार राज्य शासन के पास है। उस समय स्थानांतरण पर प्रतिबंध भी लागू था।
बीएमओ की शिकायत पर केस दर्ज
सीएमएचओ कार्यालय के निर्देश के बाद बीएमओ की ओर से पलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत, अधिकारियों के बयान और कथित फर्जी आदेश समेत दस्तावेजों की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जी आदेश किसने तैयार किया और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बीजेपी ने दोनों नेताओं को किया निष्कासित
एफआईआर दर्ज होने के बाद बीजेपी ने अपने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने दोनों नेताओं को संगठन से निष्कासित कर दिया है।